रांची: बिरसा मुंडा आदिवासी उद्यान में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद और जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरूआ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम का रंगारंग शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले 32 जनजातियों की रीझ रंग शोभा यात्रा पूरे धूमधाम के साथ बिरसा मुंडा आदिवासी उद्यान पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 12 झारखंडी भाषाओं की पुस्तकों का लोकार्पण किया।
झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2024 में 12 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया है।
जिनके नाम हैं –
Mawndo Bal Pustika (मावंडो बाल पुस्तिका)
2. Parhaiya Bal Pustika (पहाड़िया बाल पुस्तिका)
3. Sabar Bal Pustika (सबर बाल पुस्तिका)
4. Korwa Vyakaran (कोरवा व्याकरण)
5.Parhaiya Vyakaran
(पहाड़िया व्याकरण)
6 Mawndo Vyakaran (मावंडो व्याकरण)
7.Sabar Vyakaran (सबर व्याकरण)
8. Cuisines of Jharkhand ( झारखंड के व्यंजन)
9.Birsa Munda ki Jivani ( बिरसा मुंडा की जीवनी)
10.The Study on Sonet Santhal & Tundi Ashram ( सोनेट संथाल और टुंडी आश्रम पर अध्ययन)
11.The Socio-religious Tribal Movements by Rahul Singh ( सामाजिक-धार्मिक जनजातीय आंदोलन लेखक: राहुल सिंह)
12.Tribal Philosophy (आदिवासी दर्शन)
तस्वीरों में देखिये झारखंड आदिवासी महोत्सव