इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में बैटरी गर्म होने से लगी भीषण आग, 20 स्कूटी जलकर खाक, शोरूम के ऊपर हॉस्टल रह रहे छात्रों दूसरी बिल्डिंग में कूदकर बचाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2024

इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में बैटरी गर्म होने से लगी भीषण आग, 20 स्कूटी जलकर खाक, शोरूम के ऊपर हॉस्टल रह रहे छात्रों दूसरी बिल्डिंग में कूदकर बचाई जान

बोकारो: जिले के सिटी सेंटर सेक्टर-चार में आगजनी की एक बड़ी घटना हुई। जितेंद्र सिनेमा के पीछे प्लॉट नंबर-जेबी-14 के नीचे के फ्लोर में इलेक्ट्रिक स्कूटी जॉय के शो रूम में आग लग गई। बोकारो सिटी सेंटर सेक्टर-4 स्थित स्कूटी शोरूम न्यू झारखंड मोटर में भीषण आग लगने से करीब 20 स्कूटी जलकर खाक हो गई।

तेज रफ्तार बस और ऑटो में टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर की पीटकर किया अधमरा, बस में लगाई आग
स्कूटी शोरूम के ऊपर ही हॉस्टल में फंसे छात्रों ने बगल के बिल्डंग मेें छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण को लेकर बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में बैटरी गर्म होकर फट गई जिस वजह से आग लग गई। घटना इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभालने का मौका नहीं मिला और आग ने एक के बाद एक स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि इस हादसे में किसी जन हानि की सूचना नहीं है।

See also  Jharkhand में बड़े पैमाने पर DSP का तबादला, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now