भारत ने पाकिस्तान को दी बाढ़ की चेतावनी , जम्मू के तवी नदी से पाकिस्तान में आ सकती है तबाही

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2025

tawi river

नई दिल्ली: पहलगाम अटैक के बाद निलंबित हुए सिंधु समझौते के बीच भारत ने पाकिस्तान को संभावित बाढ़ की चेतावनी दी है । भारत सरकार ने जम्मू के तवी नदी में बाढ़ और डैम से छोड़े जा रहे पानी की जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा की है । भारत ने यह जानकारी सिंधू जल संधि के तहत नहीे बल्कि डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए साझा की है  । जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच नदियां उफान पर हैं और जम्मू की तवी नदी से छोड़ा गया पानी पाकिस्तान में तबाही ला सकता है इस मद्देनजर भारत ने मानवीय दृष्टिकोण से जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचवाई है। 

इधर पाकिस्तान के पंजाब सरकार ने शनिवार को सतलुज नदी के किनारे बसे हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, क्योंकि गंडा सिंह वाला क्षेत्र में नदी का जलस्तर खतरनाक बाढ़ स्तर तक पहुँच गया। यहां पानी का बहाव 1,29,866 क्यूसेक दर्ज किया गया। नए और तीव्र मानसूनी दौर (24 से 27 अगस्त) की भविष्यवाणी के बीच पाकिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने कई जिलों में निकासी और आपातकालीन अभियान शुरू कर दिए। राजस्व बोर्ड की एक हाइड्रोलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार, गंडा सिंह वाला की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और अगले 48 घंटों तक ऐसी ही रहने की आशंका जताई गई है

See also  JPSC परीक्षा की मांग को लेकर सुबह से चला सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अभियान, 23 सालों में सिर्फ 10 बार हुई है परीक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now