विमेंस एशिया कप का चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2026

विमेंस एशिया कप का चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी से टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी

डेस्कः भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर महिला एशिया कप अपने नाम कर लिया। लेकिन जैसी तस्वीरें पिछले साल पुरुष टीम के जीतने के बाद तस्वीरें थी, वैसी इस साल भी रहीं, दुबई में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को न तो टूर्नामेंट के मेडल दिए गए और न ही ट्रॉफी। प्रेजेंटेशन सेरेमनी में लगभग 50 मिनट की देरी हुई। एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी (जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ हैं और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी, पोडियम पर मौजूद थे।उन्होंने रनर-अप श्रीलंका को मेडल दिए, जिसके बाद सेरेमनी अचानक खत्म कर दी गई। वहीं इस पूरे विवाद के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड ने एसीसी के उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने की बात कही थी।

हरमनप्रीत की टीम का कड़ा रुख
मैच से पहले ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अगर भारत जीतता है, तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने को लेकर विवाद छिड़ सकता है। पिछले साल पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी। उस दौरान भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था और अंत में टीम इंडिया ने सिर्फ चैंपियंस के बैनर और बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया था।

See also  रांची में डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से मांगी की गई पांच करोड़ की रंगदारी, अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद भी हरमनप्रीत कौर और भारतीय टीम ने वही अडिग रुख बरकरार रखा। प्रोटोकॉल के तहत नकवी को चीफ गेस्ट के तौर पर ट्रॉफी सौंपनी थी, लेकिन भारतीय टीम के कड़े स्टैंड के कारण वे ट्रॉफी नहीं सौंप सके। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान मोहसिन नकवी मंच पर खड़े रह गए, लेकिन भारतीय कप्तान और खिलाड़ियों ने उनके हाथ से अवॉर्ड लेने से पूरी तरह दूरी बनाए रखी, जिसके चलते उपविजेता खिलाड़ियों के मेडल दिए गए और फिर प्रेजेंटेशन सेरेमनी का अंत कर दिया गया।

भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता खिताब
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, स्मृति मंधाना ने 59 रनों की एक शानदार पारी खेली। इसके जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 111 रन ही जोड़ सकी और ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।वहीं, दीप्ति शर्मा ने 3 बड़े विकेट चटकाए।

See also  रांची में शीतलहर की वजह से स्कूलों को बंद करने का निर्देश, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जारी किया आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now