सिमडेगा में युवती को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2026

सिमडेगा में युवती को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

सिमडेगाः शनिवार की सुबह कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर 22 वर्षीय युवती के सिर में गोली मारी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है. घायल युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सुबह के समय अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे की है।नवाटोली निवासी मोहम्मद हुसैन की 22 वर्षीय पुत्री जेबा परवीन अपने घर में सो रही थी, तभी अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अपराधी जेबा के सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए। सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां जेबा खून से लथपथ तड़प रही थी।
परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर और चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

See also  धोड़ाबांधा में पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का संस्कार भोज, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now