पटना में राजद नेता को बदमाशों ने दौड़ाकर भून डाला; राघोपुर से लड़ने वाले थे निर्दलीय चुनाव

rajkumar rai murder

बिहार में बदमाशों का तांडव जारी है। बीती रात राजधानी पटना में बदमाशों ने राजद नेता और और जमीन कारोबारी राजकुमार राय को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास की है। राजकुमार मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के रहने वाले थे। राजकुमार तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे।

नेता पर घात लगाए दो अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ छह गोलियां दागीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। हत्या का कारण जमीन विवाद या राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है।

राघोपुर के रामपुर श्यामचंद के रहने वाले राज कुमार यादव ऊर्फ आला यादव पंचायती राज प्रकोष्ठ राजद के वैशाली जिलाध्यक्ष थे। पूर्व में वे राघोपुर विधासभा क्षेत्र से से चुनाव भी लड़ चुके थे। लोगों ने बताया कि इस बार भी राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में थे। घायल राजकुमार को आनन फानन में समर्थक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बिहार का सीएम जनता तय करेगी; तेजस्वी यादव के चेहरे पर कांग्रेस तैयार नहीं

बताया जाता है कि राजकुमार राय जमीन कारोबार से भी जुड़े थे। हत्या घर से 70 मीटर की दूरी पर हुई है। अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। घटना के बाद बदमाश कंकड़बाग मेन रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन की बात सामने आ रही है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।

पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। पूर्वी सिटी एसपी परिचय कुमार ने कहा कि इनके चालक से पूछताछ की जा रही है। आसपास के कई लोगों से पूछताछ की गयी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मोबाइल टावर लोकेशन भी लिया जा रहा है। घटना का कारण जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा। मौके पर दो अपराधी थे, लेकिन और भी लाइनर के रूप में काम कर रहे थे।

INDIA के कितने दलों के सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग? इन नामों की चर्चाएं, विपक्ष खोज रहा जवाब

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now