ओडिशा के चंपुआ में झारखंड के छात्र ने हॉस्टल की तीसरी मंज़िल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2025

kerala english medium school champua

चंपुआ (ओडिशा): ओडिशा के चंपुआ में स्थित केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार तड़के सुबह करीब 5:30 बजे, स्कूल के हॉस्टल की तीसरी मंज़िल से कक्षा 10वीं के एक छात्र ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खरसावां का था छात्र

मृतक छात्र की पहचान झारखंड के खरसवां निवासी कृष्णा प्रधान के रूप में हुई है। घटना के ठीक बाद स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सामने आया है, जिससे छात्र के गिरने की पुष्टि हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन स्कूल पहुंच गए हैं। चंपुआ पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

कारणों का पता नहीं

फिलहाल छात्र द्वारा की गई इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और स्कूल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है।

See also  सिंगापुर में प्रसिद्ध असमी सुपर स्टार जुबीन गर्ग की मौत, स्कूबा डाइविंग के दौरान गई जान... हिमंता और हेमंत ने जताया शोक

स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। हॉस्टल जैसे सुरक्षित स्थान में छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाना कई सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं की ओर इशारा करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now