खूंटी में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को खूब सुनाया, असम के चाय बगान से लेकर चुनाव आयोग तक पर मांगा जवाब

hemant soren at khunti

खूंटीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खूंटी में आयोजित अपनी चुनावी रैली में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वक्त से पहले चुनाव कराने से लेकर असम के चाय बगान में काम करने वाले झारखंड के आदिवासियों का मुद्दा उठाते हुए अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगा ।

दिसंबर से 2500 प्रति महीना

हेमंत सोरेन ने कहा कि “हमारी माताओं-बहनों ने हमेशा हमारा साथ दिया है। उन्हें सम्मान देने का काम उनका यह बेटा और भाई कर रहा है। दिसंबर से हर मंईयां के खाते में 2500 रुपए जाएगा। और आने वाले 5 साल में हर गरीब परिवार के खाते में 1-1 लाख रुपया जाएगा।”

हिमंता पर किया हमला


असम में चाय बगान में काम करने वाले लोगों के लिए हेमंत ने कहा कि “झारखण्ड के लाखों आदिवासी सदियों से असम चाय बागान में काम करते हैं, लेकिन वहां भाजपा सरकार ने उन सभी आदिवासियों की पहचान खत्म कर दी है, उनका अस्तिव खतरे में हैं। और यहां झारखण्ड में आकर यह लोग झूठ बोलते हैं।”

हेमंत को रोकने के लिए कई हेलीकॉप्टर

बीजेपी के चुनावी मैनेजमेंट पर प्रहार करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि  ”अकेले हेमन्त सोरेन क रोकने के लिए विपक्ष के कई लोग हेलीकॉप्टर से राज्य में घूम रहे हैं। साजिश कर भाजपा ने कई बार आपकी झारखण्डी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, मुझे साजिश के तहत जेल तक भेज दिया, लेकिन हर बार यह लोग विफल हुए।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now