रांची के होटवासी में नवनिर्मित चार मंदिरों में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान,नगर परिक्रमा में गाजे-बाजे के साथ काफी संख्या में शामिल हुए मोहल्लेवासी

रांची : धुर्वा के होटवासी में नवनिर्मित चार मंदिरों में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ नगर प्ररिक्रमा कराया गया। मोहल्ले की काफी संख्या में स्त्री-पुरूष भगवान के नगर परिक्रमा में शामिल हुए। खुले वाहन से सभी देवी-देवताओं के छोटे प्रारूप को पहले टुंडुल की दो मंदिरों में ले जाया गया। उसके बाद 32 एकड़ स्थित मंदिर ले जाया गया।

8 2

उसके बाद महुआटोली होते हुए होटवासी गांव स्थित दो मंदिरों में सभी प्रतिमा को ले जाकर पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद नवनिर्मित मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी। वाराणसी से पंडित ललन प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे पुरोहितों ने बताया कि गुरुवार को सबसे पहले अन्नाधिवास से भगवान को जगाकर बाहर निकाला गया। उसके बाद सभी का देव स्नान कराया गया। देरशाम सभी प्रतिमाओं का शैयाधिवास कराया गया। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा होने के बाद हवन व आरती की जायेगी। प्रसाद में भोग का वितरण किया जायेगा। गुरुवार को भी भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद जागरण का भी कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को भी जागरण का कार्यक्रम होगा।

7 26 25 24 23 22 21 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now