डेस्कः पति-पत्नी के बीच रिश्ता टूटने का दो अनोखा मामला झारखंड में सामने आया है। दुमका में रिश्ता टूटने पर पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। दुमका कोर्ट परिसर में हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं गुमला में एक महिला ने पति पर चौथी शादी करने की तैयारी और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहले से केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
संजीव सिंह और रागिनी सिंह से रेलवे के अधिकारियों ने मांगी माफी, न्योता भेजकर फिर वापस लिये जाने के मामले में रेल मंत्री को लिखी गई चिट्ठी
दुमका में सवेरा खातून नाम की महिला मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट पहुंची तो उसका सामना अपने पति नुरेमान अंसारी से हो गया। पति का चेहरा देखते ही सेवरा खातून गुस्से से लाल हो गई और सालों का गुस्सा-दर्द और शिकायतें पल भर ही ही बाहर निकलने लगी। सवेरा ने पल भर ही पति को पकड़ लिया और उसकी सरेआम पिटाई शुरू कर दी। कोर्ट परिसर में यह नजारा देखकर आसपास के लोग हैरान हो गए, कई लोगों ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की और कई वीडियो बनाते नजर आए। सवेरा खातून का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और उसे व उसकी बच्ची को छोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट भी की गई और अब वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए न्याय चाहती है। वहीं, नुरेमान अंसारी इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और वह अब इस रिश्ते में नहीं रहना चाहता।यह दो लोगों के बीच का विवाद है, लेकिन इसके असर में एक परिवार, एक बच्ची और कई भावनाएं उलझ गई हैं।घटना के बाद कोर्ट परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

वहीं दूसरी ओर गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित पंथा गांव की रहने वाली रंथी देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पति सुरेश और और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किए जाने के कारण उनका जीवन कठिन हो गया है।रंथी देवी ने बताया कि उन्होंने पहले ही अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जो अभी न्यायालय में लंबित है।इसके बावजूद आरोपी सुरेश खुलेआम घूम रहा है और कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि कानून की अनदेखी करते हुए वह लगातार उन्हें धमका और परेशान कर रहा है।महिला ने अपने आवेदन में खुलासा किया है कि उसका पति सुरेश पहले ही तीन शादियां कर चुका है।पहली पत्नी सुरहु नवाटोली की सारो देवी, दूसरी पत्नी कसीरा गांव की विनीता देवी और तीसरी वह स्वयं हैं। अब सुरेश 20 अप्रैल को कोजांग गांव में चौथी शादी करने की तैयारी में है। यह जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने तत्काल पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है।


