बिहार में ऑर्केस्ट्रा डांसरों के साथ दरिंदगी, बंधन बनाकर किया यौन शोषण, विरोध करने पर जमकर पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2025

बिहार में ऑर्केस्ट्रा डांसरों के साथ दरिंदगी, बंधन बनाकर किया यौन शोषण, विरोध करने पर जमकर पीटा

डेस्कः बिहार के पश्चिमी चंपारण में ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थिति करमरवा के वार्ड-10 में डांसर लड़कियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें लड़कियों को पीटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि Live Dainik इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना 26 जुलाई की शाम 7 बजे की है। पीड़ित लड़कियों में सुष्मिता साहा (28)वर्ष और इंद्राणी सिंह (24 वर्ष) ने मझौलिया थाना में संयुक्त एफआईआर कर नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

झारखंड में सेल्फी का चक्कर पर गया महंगा, वाटर फॉल में बहा परिवार, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
करमवा के वार्ड 10 गावं निवासी ऑर्केस्ट्रा संचालक शंकर राम ने अप्रैल 2025 से लेकर जून 2025 तक दोनों के साथ यौन संबंध बनाए। घर में बंधक बनाकर रखा। किसी से बात भी नहीं करने देता था। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बार बार दोनों को प्रताड़ित करता रहा।

See also  बिहार में दो सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, गुप्ता धाम के रास्ते में जंगल के बीच मिला शव

पंचायत सचिव ने लालू के विधायक को हड़का दिया, जूता मारने, तलवे चाटने से लेकर प्रोटोकॉल तोड़ने तक गई बात
26 जुलाई की रात संचालक शंकर राम उसके बेटे पुत्र राघो राम ,रंजीत कुमार, उर्मिला देवी (20) पति राघो राम ने हद पार कर दी। दोनों लड़कियों को बाल पकड़कर घसीटा रहा, डंडे और बेल्ट से पिटाई की।जबतक दोनों बेहोश नहीं हुए। लाठी की मार से दोनों लड़कियां बुरी तरह घायल हैं ।इतने पर भी जी नहीं भरा तो उर्मिला देवी ने गले से सोने का चेन तोड़ ली। जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।

बिहार के सासाराम में पागल कुत्ते की वजह से भगदड़ जैसे हालात, डेढ़ घंटे के अंदर 50 लोगों को काटा
ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

See also  पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था धंधा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now