IIT ISM Dhanbad के 99 वर्ष पूरे, राज्यपाल संतोष गंगवार ने संस्थान को बताया औद्यागिक विकास का दर्पण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2024

IIT ISM Dhanbad

धनबादः इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (IIT ISM) ने अपने स्थापना के 99 वर्ष पूरे कर लिए है । इस खास दिन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने समारोह में हिस्सा लिया ।   संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के 99वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह एक ऐसी परंपरा का प्रतीक है, जिसने ज्ञान, नवाचार और राष्ट्रीय सेवा के मूल्यों को साकार किया है।

कल्पना सोरेन ने हरा ब्लेजर पहन हिन्दी में ली विधानसभा सदस्य की शपथ, तालियों से हुआ स्वागत

ISM धनबाद का गौरवशाली इतिहास

संस्थान के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने  कहा कि इसकी स्थापना 1926 में खनन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से की गई थी। यह संस्थान देश के शैक्षिक एवं औद्योगिक विकास का दर्पण है और आज यह अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
राज्यपाल ने कहा कि आज जब हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, तो आईआईटी (आईएसएम) जैसे संस्थानों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यहाँ से पढ़े विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया है।

See also  कोलकाता कांड के बाद IMA ने शनिवार को 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवा बंद करने का किया ऐलान, इमरजेंसी और दुर्घटना संबंधी सेवा रहेगी जारी

IIT ISM Dhanbad

राज्यपाल ने छात्रों से की अपील

संस्थान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आईआईटी (आईएसएम) केवल तकनीकी और अकादमिक सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह नवाचार, उद्यमशीलता और सामाजिक बदलाव की प्रेरणा भी है। राज्यपाल महोदय ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखें और समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

…जब राजेंद्र प्रसाद औऱ पंडित नेहरु पहुंचे आईएसएम धनबाद 

डिजिटल कैलेंडर लॉॉन्च

राज्यपाल  ने विद्यार्थियों से कहा कि आपका दायित्व है कि आप सामाजिक समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए कार्य करें। एक विकसित भारत तभी संभव होगा जब हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएँ। राज्यपाल महोदय ने संपूर्ण आईआईटी (आईएसएम), धनबाद परिवार को स्थापना दिवस की बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान अपने ज्ञान, नवाचार और सेवा की परंपरा को जारी रखते हुए विकसित भारत@2047 के लक्ष्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर पर संस्थान का डिजिटल कैलेंडर लॉन्च किया गया।

See also  झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समितिन ने की मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात, कई मुद्दों पर रखी अपनी मांगें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now