Hemant Soren को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत याचिका पर 22 मई होगी सुनवाई

Hemant Soren को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत याचिका पर 22 मई होगी सुनवाई

रांची: जमीन घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में एक घंटे तक बहस चलने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय की है। बहस के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कई दलील पेश की। जिसका ईडी की ओर से अधिवक्ता ने विरोध किया। हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई ।बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

Jayant Sinha के बाद Raj Sinha को BJP ने जारी किया नोटिस, धनबाद में बीजेपी उम्मीदवार ढुलू महतो के खिलाफ प्रचार का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत में एसएलपी दाखिल कर झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now