हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ED ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ED ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

रांची: प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

जानिए हेमंत सोरेन कैबिनेट में किसे कौन सा मंत्रालय मिला? इरफान, दीपिका और बैद्यनाथ राम संभालेगें कौन सा विभाग?
जमीन घोटाले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून का जमानत दे दी थी। जमानत देने के साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि जमीन घोटाला में हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई सीधे सबूत नहीं दिख रहे है। उस समय ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की जमानत को रोकने के लिए 24 घंटे की मांगी गई मोहलत को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उसके बाद 149 दिन के बाद 28 जून की शाम को हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गये थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now