नौकरियों के लिए हेमंत सोरेन ने की अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक, सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, तय समय पर JSSC की परीक्षाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2024

Hemant Soren held a big meeting with officials for jobs, Assistant Professor appointment process will be completed soon, JSSC examinations on time.

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष  प्रशांत कुमार तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सहायक आचार्य के 26 हज़ार पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी जेएसएससी के अध्यक्ष और शिक्षा सचिव से प्राप्त की।

सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को  बताया कि  सर्वोच्च न्यायालय ने सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर सिर्फ रोक लगाई है। परीक्षा के आयोजन पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।

See also  JSSC अभ्यर्थियों और आदिवासी नेताओं से PM मोदी करेंगे मुलाकात, हेमंता बिस्व सरमा का बयान

पूर्व -निर्धारित तिथियों पर ही परीक्षाएं

विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं अपने पूर्व -निर्धारित तिथियों के अनुसार होगी । ऐसे में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के बीच किसी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिए । उन्होंने कहा कि आयोग पूर्व में ही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां घोषित कर चुका है । ऐसे में पूर्व -निर्धारित तारीखों के अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित तैयारियां पूरी की जा रही है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now