गुरुग्राम में भारी बारिश से 20 किलोमीटर लंबा जाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे में घंटों से फंसे हैं लोग, कॉरपोरेट दफ्तरों को वर्क फ्राम होम का निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2025

गुरुग्राम: गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को अहम दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बारिश की वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा है । लोग घंटों से बारिश में गाड़ियों में फंसे हैं ।

20 किलोमीटर लंबा जाम

गुरुग्राम में भारी बारिश

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि 2 सितंबर को भी भारी बारिश का अनुमान है इसीलिए वर्क फ्रॉम होम करें ।

See also  Viral Video: दुल्हन से मजाक पड़ गया भारी, गुस्से में लड़की ने स्टेज पर ही उठा-उठाकर पटका, देखें वीडियो

GzxMfUKbAAA7Fg


➡️ सभी कॉर्पोरेट व निजी कार्यालयों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने का अनुरोध किया गया है।
➡️ जिले के सभी विद्यालयों को 2 सितम्बर 2025 को ऑनलाइन कक्षाएँ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

📊 वर्षा की स्थिति (01 सितम्बर 2025)
➡️ दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जिले में 100 मि.मी. से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

🌦️ मौसम विभाग का पूर्वानुमान
➡️ 2 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। इस स्थिति में जिला प्रशासन की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगी और आपदा प्रबंधन दल को भी मुस्तैद कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now