Watch:आसमान से गिरे ढाई-ढाई सौ ग्राम के गोले,इस तरह लोहरदगा वालों ने लिए मनाली के मजे

Heavy hailstorm in Lohardaga

लोहरदगाः सड़कों पर बर्फ गिरता देख जहां शहरवासी शिमला का मजा लेने में लगे थे वहीं किसानों के आंसू निकल गए । शनिवार को लोहरदगा में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई जिससे पूरे शहर में सफेद चादर सी बिछ गई । किसी को शिमला की याद आने लगी तो किसी को मनाली का नजारा दिखा । बताया जा रहा है कि हाल के दशक में इतनी ओलावृष्टि कभी नहीं हुई थी ।

बर्फ के गिरे बड़े-बड़े गोले

शाम के करीब सवा पांच बजे लोहरदगा शहर में अचानक कालेे बादलों ने घेर लिया और फिर शुरु हुई जबरदस्त ओलावृष्टि । भारी बारिश के साथ बर्फ के बड़े-बड़े गोले गिरे । शहर की तमाम सड़कें बर्फ के गोलों से भर गई । कच्चे और खपरैल मकानों के तो छप्परों को भारी नुकसान पहुंचा । बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों के शिशे भी टूटे । स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने अपने जीवन में इतनी ओलावृष्टि नहीं देखी ।

लोगों को याद आए मनाली और शिमला

कई इलाकों में तो आधा फीट मोटी बर्फ की चादर बिछ गई । बताया जा रहा है की ढाई-ढाई सौ ग्राम तक के बर्फ के गोले आसमान से गिरे । लोगों को इतनी बर्फ देख कश्मीर और मनाली जैसे हिल स्टेशन की याद आने लगी ।

किसानों के निकल गए आंसू

एक तरफ शहर के लोग इस बर्फ को देख आनंदित हो रहे थे वहीं दूसरी ओर किसानों के आंसू निकल गए । खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई । खासतौर से गेहूं और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा । दो दिनों से लगातार हुई बारिश और ओलावृष्टि से जहां किसानों के खेतों में पानी तो पहुंचा लेकिन खड़ी फसलें बर्बाद हो गई ।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now