हजारीबाग में रामनवमी जुलूस रोके जाने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर पुलिस गाड़ियों में की तोड़फोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2024

ram-navami-procession-in-barkagaon

हजारीबाग: बड़कागांव के महुदी गांव में रामनवमी (ramnavmi) से एक दिन पहले महाष्टमी की वापसी जुलूस प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद जमकर बवाल हुआ है। पुलिस द्वारा लगाये गए उत्तरी दिशा के बैरिकेडिंग को तोड़कर जुलूस में शामिल हुए लोग आगे बढ़ गए। दूसरे बैरिकेडिंग के पास जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे इसी बीच मचान में आगजनी की घटना हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के करीब आधा दर्जन गाड़ियों में आग लगा दी।

UPSC Result: मोदी सरकार में मुस्लिमों ने ऐसा क्या कर दिया कि बन गया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

डीसी-एसपी कर रहे है कैंप

भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया है। इस दौरान कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर आ रही है। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने महुदी गांव पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है ।रात होने के कारण अफरा तफरी का महौल बन गया है।

See also  रांची में रामनवमी की शोभायात्रा आज निकलेगी, सुरक्षा में लगाये गए 10 DSP और 2500 जवान, दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव में वापसी जुलूस को प्रशासन के द्वारा रोके जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सीओ की गाड़ी समेत आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया ।इस पथराथ में सीओ का ड्राइवर भी चोटिल हुआ है ।घटना के दौरान दो मचान में भी आग लगा दिया गया ।जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी, स्थिति नियंत्रण में पर तनावपूर्ण है।

घटना के बाद जिले की डीसी और एसपी के साथ आला अधिकारी मौके पर कैंप किये हुए है। DC Hazaribagh नैंसी सहाय ने बताया कि जुलूस पार करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है।

इससे पहले हजारीबाग डीसी और एसपी ने सोमवार को रामनवमी जुलूस को लेकर जिले के कई इलाकों में निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा भी लिया था। निरीक्षण के क्रम में प्रशासनिक टीम छडवा डैम,कटकमदाग,खिरगांव, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा, महावीर मंदिर,जामा मस्जिद रोड आदि मार्गों पर भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया था।

See also  राहुल गांधी सरना धर्म कोड और जमीन समस्या को लेकर सीएम चंपई सोरेन से करेंगे बात, बिरसा मुंडा के परिवार से मिले राहुल

hazaribagh dc

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now