धनबादः सदर थाना क्षेत्र के झारुडीह में गुरुवार रात फायरिंग की घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पूर्व कांग्रेस नेता और कोल किंग सुरेश सिंह हत्याकांड के चश्मदीद गवाह देवेंद्र सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। देवेंद्र सिंह पर अपने ही फ्लैट में रहने वाले राकेश झा और उनकी पत्नी पर गोली चलाने का आरोप है। इस घटना के बाद फ्लैट में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने देवेंद्र सिंह के फ्लैट से दो दर्जन से भी अधिक जिंदा गोलियां बरामद की हैं।
![]()
“कानून का हाथ इतना लंबा नहीं की प्रिंस खान तक पहुंच जाए” गैंगस्टर ने हथियार दिखाते और फायरिंग करते हुए दी चुनौती
शराब के नशे में फायरिंग का आरोप
राकेश झा की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की रात देवेंद्र सिंह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इसके बाद वे नीचे तल्ले पर पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान देवेंद्र सिंह ने अचानक फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली को नहीं लगी और वह राकेश झा के कान के पास से गुजर गई। उस समय उनके पीछे ही काजल झा खड़ी थीं।घटना के बाद दोनों किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।इस संबंध में भुक्तभोगी राजेश झा ने बताया कि झाड़ूडीह स्थित अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर देवेंद्र सिंह का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात अपार्टमेंट के नीचे अपने दोस्तों के साथ देवेंद्र सिंह ने शराब पार्टी की थी।राजेश झा का आरोप है कि शराब पीने के बाद देवेंद्र सिंह जमकर उत्पात मचा रहा था और तोड़फोड़ कर रहा था।
धनबाद के झारुडीह इलाके में गुरुवार रात डराने वाली घटना हुई. सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह देवेंद्र सिंह ने अपने ही फ्लैट में रहने वाले राकेश झा और उनकी पत्नी पर गोली चला दी. दोनों किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.आरोपी फरार हो गया। pic.twitter.com/cd7mX7QfKu
— Live Dainik (@Live_Dainik) January 16, 2026
जमशेदपुर के कैरव गांधी अपहरणकांड में ताबड़तोड़ छापेमारी, हाजीपुर गैंग पर शक, पुलिस की दो टीमें बिहार गई
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि फायरिंग के बाद आरोपी देवेंद्र सिंह मौका पाकर फरार हो गये। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाना ले आई है।


