गिरिडीह में फैक्ट्री गेट के पास नाले में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, हत्या कर शव को फेंके जाने का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2024

गिरिडीह में फैक्ट्री गेट के पास नाले में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, हत्या कर शव को फेंके जाने का लगाया आरोप

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर भीम भुईया का शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात जमकर बवाल काटा। स्वाती फैक्ट्री के पास नाले में शव मिलने के बाद परिजन फैक्ट्री के पास जमा हो गये और प्रबंधन से इस मामले में सफाई और मुआवजा देने की मांग करने लगे। साथ ही इस मामले की जांच कराने की डिमांड भी पुलिस प्रशासन से की।
परिजनों का आरोप है कि भीम पिछले 10 दिनों से स्वाती फैक्टी में रहकर ही काम कर रहा था। वो दिन रात फैक्ट्री में रह रहा था और काम कर रहा था। शुक्रवार को किसी दुर्घटना में उसकी मौत फैक्ट्री के अंदर हो गई या फिर उसकी हत्या कर दी गई और अपना पल्ला झाड़ने के लिए स्वाती फैक्टी के प्रबंधन ने उसके शव को फैक्ट्री के बाहर नाले में फेंक दिया। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से इस मामले की जांच कराने की मांग और दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। साथ ही इस मामले में उचित मुआवजे की भी मांग करते हुए फैक्टी गेट के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। वो फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लापरवाही और मामले की लीपापोती को लेकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है।

See also  सम्मेद शिखरजीः जूते पहनकर घूमने का वीडियो वायरल, जैन समाज में रोष
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now