गिरिडीह में चेकिंग के दौरान एसटीएफ को मिला 9 लाख 95 हजार रूपया कैश, जांच जारी

गिरिडीह: एसटीएफ की टीम लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव है। सोमवार देर रात एसटीएफ की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 9 लाख 95 हजार रूपये कैश बरामद किया।
लोकसभा चुनाव को लेकर तेज किये गए चेकिंग अभियान के दौरान सरिया थाना क्षेत्र में एक गाड़ी से एसटीएफ ने कैश की बरामदगी की। जिस गाड़ी से कैश बरामद किया गया है उसके मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है। आयकर विभाग को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

See also  Saran में चुनावी हिंसाः फायरिंग में एक की मौत, दो घायल, RJD उम्मीदवार Rohini Acharya के पहुंचने के बाद शुरू हुई थी झड़प
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now