गढ़वा में वज्रपात से चार लोगों की मौत, मौसम विभाग ने झारखंड के 8 जिलों को लेकर जारी किया था अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2025

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

रांचीः सोमवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया। गढ़वा में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य झुलस गए है।

हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाईः घूसखोर राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ गढ़वा में बारिश के बीच वज्रपात भी हुआ। इस दौरान जिले के अलग-अलग जगहों पर शाम को वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग झुलस गए। घायलों को मेराल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी के बीच मिट गई दूरियां! दो पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जानिये क्या हुई बात
मौसम विभाग ने रांची-गढ़वा-दुमका समेत राज्य के आठ जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था और लोगों से सतर्क रहने की अपील की थी। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में 50-60 किलो मीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया था।

See also  अगले दो दिनों बदला रहेगा मौसम, उत्तरी हवाओं की वजह से ठंड ने फिर दिखाया रंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now