‘भगवान के लिए छोड़ दो, प्लीज इस बार जाने दो’, पैरों में गिरकर रोती रही विदेशी लड़की, फिर भी शख्स ने नहीं दिखाई रहम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2025

videsh-lady

सोशल मीडिया पर लोग व्यूज और लाइक्स बटोरने के लिए हर तरह के पैंतरे आजमाते हैं। कई लोग तो अपने वीडियो में ऐसी क्रिएटिविटी दिखाते हैं कि लोग देखकर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर यह आइडिया इनके दिमाग में आया कैसे। सच में ऐसे लोगों के वीडियो हमारे सोच से भी परे होते हैं।

हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग समझ ही नहीं पाएं कि वीडियो में आखिर हो क्या रहा है। पहली नजर में इस वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे वीडियो में कुछ क्राइम होने वाला है। लेकिन पूरा वीडियो देखने के बाद ही पता चलता है कि पूरा माजरा है क्या।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो के शुरुआत में एक विदेशी लड़की अपना हाथ जोड़े एक शख्स के पैरों में गिरकर मिन्नतें कर रही है और उससे रहम की भीख मांग रही है। लड़की गिड़गिड़ाते हुए उस शख्स से बोल रही है कि, “मुझे माफ कर दो, भगवान के लिए छोड़ दो, प्लीज इस बार जाने दो।” लड़की के इतना गिड़गिड़ाने के बाद भी उस शख्स का दिल नहीं पिघलता। आगे लड़का जो कुछ भी उस लड़की के साथ करता है, उसे वह लड़की बर्दाश्त नहीं कर पाई।

See also  मैंगो जूस से आम गायब, सच्चाई जान रह जाएंगे हैरान; देख लें VIDEO

पार्क में मोनालिसा के साथ हुई छेड़खानी ? हाथ मिलाने के चक्कर में बुरी फंसीं महाकुंभ वायरल गर्ल

आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शख्स अपने पैरों में पड़ी लड़की को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ता है और मोबाइल के पास जाकर लूडो में उसकी गोटी को काट देता है। अपनी गोटी को कटते देख वह विदेशी लड़की जमीन पर ही लोट-लोटकर रोने लगती है। वीडियो को इस तरीके से शूट किया गया है कि कोई भी इसे देखने वाला शुरुआत में यह समझ ही नहीं पाएगा कि इतना रोना-धोना लूडो जैसी मामूली चीज के लिए हो रहा है।

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @videshi__indian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है।

See also  लेडी टीचर और गुरुजी के बीच जमकर चलीं सैंडल-चप्पलें, सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल

यूपी पुलिस भर्ती: दौड़ में 12 से अधिक महिला अभ्यर्थी बेहोश, 5 के पैर में फ्रैक्चर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now