- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना समेत 20 जिलों में कोहरे का असर, 50 मीटर विजिबिलिटी, बारिश को लेकर जारी की गई चेतावनी

पटना समेत 20 जिलों में कोहरे का असर, 50 मीटर विजिबिलिटी, बारिश को लेकर जारी की गई चेतावनी

पटनाः बिहार में ठंड के साथ कोहरे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राज्य के मौसम (Bihar Weather पर भी पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 20 जिलों में घना कोहरे छाए रहने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

औरंगाबाद में NH-19 पर 3 दिनों से महाजाम, कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार, भूख-प्लास से यात्री परेशान
राजधनी सहित पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय आदि जगहों में कोहरे के प्रभाव बना रहेगा।24 घंटे बाद राज्य के कैमूर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के कुछ भागों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। जबकि, पटना सहित अन्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है।10 फरवरी के बाद ठंड के असर में कमी आने के संकेत हैं।

See also  बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा और ठंड का अलर्ट, गयाजी में 4.1 डिग्री पहुंचा पारा, पटना में बढ़ी कनकनी

🇮🇳🇺🇸 ट्रंप-मोदी से बातचीत के बाद भारत-अमेरिका में नया ट्रेड डील, पीएम मोदी का भी ऐलान
सोमवार को 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि, राजधानी का 12.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 50 मीटर छपरा में दर्ज किया गया।राजधानी का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस एवं 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में राज्य का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now