- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में हलचल बढ़ीः स्पीकर और RJD विधायक पहुंचे विधानसभा, JDU ने लगाया विधायक खरीदने का आरोप

पटना : बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और आरजेडी के विधायक विधानसभा पहुंच गए है।
इससे पहले जेडीयू और बीजेपी विधायकों के साथ बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने बैठक की। एनडीए की ओर से 127 विधायकों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मिश्री लाल यादव के अलावा सभी विधायक एनडीए कैंप में लौट गए है। परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव भी नवादा से पटना के लिए रवाना हो गए है। वही जेडीयू नेता संजय झा ने आरजेडी पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होने कहा है कि विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई है। जांच के बाद बताया जाएगा कितने विधायकों को ऑफर दिया गया। एनडीए के विधायक एकजुट है, सभी विधायक रास्ते में है और फ्लोर टेस्ट के समय सदन में मौजूद रहेंगे।

See also  दुमका में इंजीनियर के घर CBI की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

jdu

वही जेडीयू से विधानपार्षद अशोक चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी बिहार विधानसभा पहुंचे गए है। बीजेपी विधायकों का भी विधानसभा आना शुरू हो गया है।

विधानसभा पहुंचे जेडीयू के विधायक जीत का सिंबल दिखाकर फोटों खिंचवाते नजर आये ।

jdu mla

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now