भाषा विवाद सुलझाने के लिए आज पांच मंत्री करेंगे बैठक, JTET में मगही-भोजपुरी और अंगिका को शामिल करने पर विचार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2026

भाषा विवाद सुलझाने के लिए आज पांच मंत्री करेंगे बैठक, JTET में मगही-भोजपुरी और अंगिका को शामिल करने पर विचार

रांचीः झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में मगही, भोजपुरी और अंगिका को शामिल करने को लेकर मंत्रियों की कमेटी की बैठक सोमवार को मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के संयोजन वाली इस कमेटी में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार, योगेंद्र प्रसाद तथा संजय प्रसाद यादव सम्मिलित हैं। इस बैठक में कार्मिक एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे।इस बैठक में दोनों विभाग के पदाधिकारियों से पूछा जाएगा कि वर्ष 2012 की नियमावली में किस आधार पर इन तीनों भाषाओं को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में सम्मिलित किया गया था?

साथ ही यह जानकारी ली जाएगी कि इस वर्ष लागू नियमावली में इन भाषाओं को किस कारण जगह नहीं दी गई? स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को इसे लेकर दस्तावेज सौंपने को कहा गया है।दूसरी तरफ, कार्मिक विभाग से भाषा आधारित जिलावार आबादी की जानकारी मांगी गई है। बताते चलें कि जब नियमावली की स्वीकृति का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया गया था, तब मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं दीपिका पांडेय सिंह ने इन तीनों भाषाओं को भी क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करने की मांग की थी।इसके बाद इसपर निर्णय लेने के लिए मंत्रियों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई। हालांकि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद नियमावली अधिसूचित हो गई है।

See also  हेमंत सोरेन ने JMM के 12 जिलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, SIR को लेकर कहा- हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now