पलामू थाना परिसर के झाड़ियों में लगी आग, मालखाना की कई गाड़ियां जली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2025

पलामू थाना परिसर के झाड़ियों में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

पलामूः मेदिनीनगर थाना परिसर में रविवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि थाना परिसर में मौजूद झाड़ियों में आग लगी है।इस आगजनी की घटना में मालखाना के कई वाहन जलकर राख हो गए। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से कुछ दूरी पर पुलिस कर्मियों का क्वार्टर, महिला थाना और टीओपी 1 है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

झारखंड के लोगों को लगने वाला है 440 वोल्ट का झटका, 1 मई से इतने रुपये महंगी हो जाएगी बिजली

टाउन थाना के मालखाना से संबंधित कई बाइक और चार पहिया वाहन जल गए। मेदिनीनगर टाउन थाना के प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि आगजनी की घटना हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आगजनी की घटना में कितनी गाड़ियां जली हैं इसका आकलन किया जा रहा है।

See also  जज के खिलाफ FIR में इतनी देर क्यों? जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- मुझे भी नहीं...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now