TDPL द्वारा ली गई 13 परीक्षाओं के रद्द होने से जानिए कितनी नौकरियों पर पड़ रहा है संकट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2026

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा TDPL एजेंसी द्वारी ली गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के साथ उन सभी एग्जाम्स पर सकंट मंडरा रहा है जिनमें इस एजेंसी की भूमिका रही ।  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत आयोग की करीब एक दर्जन से अधिक परीक्षाओं पर रद्द होना तय माना जा रहा है ।।

14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति परीक्षाएं भी इस दायरे में आ सकती हैं। इनमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, झारखंड सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्र पदाधिकारी तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्ति से जुड़ी परीक्षाएं शामिल हैं।

14वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा भी प्रभावित

14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में कुल 103 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके अलावा संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 बैकलॉग और संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 बैकलॉग की परीक्षाएं भी संभावित रूप से प्रभावित हो सकती हैं। यदि इन परीक्षाओं को रद्द किया जाता है, तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की तैयारी और नियुक्ति प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ेगा।

See also  अमित शाह पर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी का मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने किया चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को किया रद्द

इन परीक्षाओं पर भी मंडरा रहा संकट

 13 परीक्षाएं शामिल हैं। इनमें—

  • 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 — 103 पद
  • संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 (बैकलॉग) — 8 पद
  • संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (बैकलॉग) — 45 पद
  • सिविल जज जूनियर डिविजन (लिखित) परीक्षा — 138 पद
  • सहायक लोक अभियोजक लिखित परीक्षा (बैकलॉग) — 26 पद
  • कारखाना निरीक्षक लिखित परीक्षा — 14 पद
  • प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा — 30 पद
  • सहायक लोक अभियोजक लिखित परीक्षा (नियमित) — 134 पद
  • वाणिज्य निरीक्षक परीक्षा — 5 पद
  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी — 64 पद
  • झारखंड सहायक वन संरक्षक — 78 पद
  • वन क्षेत्र पदाधिकारी — 178 पद
  • विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्ति — 16 पद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now