FIFA World Cup 2026: ब्राजील को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा नॉर्वे, नेमार ने लिया संन्यास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2026

FIFA World Cup 2026: ब्राजील को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में नॉर्वे के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ब्राजील के दिग्गज नेमार ने राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के खिलाफ टीम को मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 34 साल के इस फॉरवर्ड ने ब्राज़ील की मेन्स नेशनल टीम के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर खत्म किया है। उन्होंने 129 मैचों में 80 गोल किए हैं। नेमार ने अपने 16 साल के इंटरनेशनल करियर का अंत न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में किया। बड़ी बात ये है कि 2010 में इसी स्टेडियम में उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी हुई थी।
जहां से किया करियर शुरू, नेमार ने वहीं खेला आखिरी मैच
राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे के हाथों ब्राजील की हार के बाद नेमार ने कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और अब इसी स्टेडियम पर उस सफर का अंत कर रहा हूं।
नेमार की वो ख्वाहिश जो रह गई अधूरी
नेमार के संन्यास के फैसले के साथ ही उनकी ब्राजील को चैंपियन बनाने की ख्वाहिश भी अधूरी रह गई। ब्राजील को वर्ल्ड कप जिताने का सपना लिए नेमार ने फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन 16 साल के करियर को दौरान अपने उस सपने को पूरे करने के आस-पास भी वो नहीं पहुंच सके। नेमार ने 2014, 2018, 2022 और 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया। इन 4 वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 गोल दागे।

See also  सरयू बनाम ढुल्लूः BJP उम्मीदवार ने निर्दलीय विधायक को भेजा लीगल नोटिस, माफी नहीं मांगने पर करेंगे केस

uicilpj neymar jr afp
हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे
जैसे ही फाइनल सीटी बजी और ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर हुई, वैसे ही इस दिग्गज की आंखों में आंसू आ गए। वह अपने पर काबू नहीं कर पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। यू अपने दिग्गज के रोनों की तस्वीरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया। ब्राज़ील के कई टीममेट्स ने नेमार को समझाने की कोशिश की, लेकिन बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी टूट चुके थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now