हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, 6 गाड़ियों में लगाई आग, आउसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों की पिटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2025

हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, 6 गाड़ियों में लगाई आग, आउसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों की पिटाई

हजारीबागः शनिवार देर रात उग्रवादियों ने हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल की तापीन नार्थ परियोजना पर हमला बोलकर जमकर उत्पात मचाया। देर रात 12.00 से 01.00 बजे के बीच तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से जुड़े उग्रवादियों के दस्ते ने आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस की खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया।

रांची में अगस्त की वो रातें जब लोगों के सिर पर सवार था खून… HEC में बन रहे थे चाकू, खंजर और भाला..
उग्रवादियों ने पोकलेन और हाइवा समेत छह भारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल निकाल कर आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ियों में आग की लपटें उठने लगीं और आसपास दहशत का माहौल फैल गया।घटना के दौरान उग्रवादियों ने ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटरों और कर्मियों के साथ मारपीट भी की। उन्हें धमकाया कि यदि कंपनी ने काम बंद नहीं किया तो और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रांची में हटिया डैम ओवरफ्लो, नदियां उफान पर, अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट
घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी संगठन ने मौके पर पोस्टर चिपका कर कंपनी को काम बंद करने की सख्त चेतावनी दी।आरकेएस कंपनी पिछले चार वर्षों से सीसीएल की इस परियोजना में कोयला खनन का कार्य कर रही है। कंपनी के वाहनों पर हमला और आगजनी की यह घटना अब तक की सबसे बड़ी वारदात मानी जा रही है।

See also  चाईबासा में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, जमशेदपुर रेफर

झारखंड बारिश से बाहर तबाही, खूंटी का रंगरोड़ी धाम जलमग्न, सारंडा के नक्सल प्रभावित इलाकों में भूस्खलन से कई गांवों का संपर्क टूटा
पुलिस ने पोस्टर किया बरामद
घटना की जानकारी मिलने पर चरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से पोस्टर बरामद किया है और मामले की जांच तेज कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यू प्वाइंट पर कई गाड़ियां खड़ी थीं, जिन पर उग्रवादियों ने एक साथ हमला किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सहम गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now