- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

लोहरदगा में मामूली विवाद में चाकू मारकर वृद्ध की हत्या, आरोपी फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2025

गुमला के पालकोट में टांगी से काटकर पिता ने पुत्र को मार डाला, दशहरा पर्व पर घर आया था मृतक कुलदीप

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका गांव में गुरुवार शाम मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गांव के ही युवक हेमंत भगत ने बलदेव भगत (85 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विनय चौबे और उनकी पत्नी की मुश्किलें और बढ़ी, रांची के जगन्नाथपुर थाने में पांचवां मामला दर्ज
मृतक बलदेव भगत, फगुआ पाहन के पुत्र था। जानकारी के अनुसार हत्यारा हेमंत भगत महाराष्ट्र में मजदूरी करता था और करीब एक साल पहले घर लौटा था। हाल के दिनों में वह गांव में ही बिना किसी काम के घूमता रहता था। घटना तब हुई जब हेमंत, बलदेव भगत के घर पहुंचकर कुछ देर सोने की अनुमति मांगने लगा। वृद्ध द्वारा मना करने पर वह गुस्सा में आ गया। थोड़ी देर बाद वह चाकू लेकर लौटा और घर के बाहर बैठे बलदेव भगत पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही मामले की गहन जांच के साथ अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

See also  Jharkhand Weather: रांची सहित इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now