- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कर्नाटक के गृह मंत्री के हॉस्पिटल में ED की रेड, रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस से जुड़ा है कनेक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2025

कर्नाटक के गृह मंत्री के हॉस्पिटल में ED की रेड, रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस से जुड़ा है कनेक्शन

डेस्कः प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर से जुड़े अस्पताल में छापेमारी की। कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव से संबंधित गोल्ड तस्करी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने छापेमारी की है। ईडी को जांच के दौरान रान्या राव और एचएम जी परमेश्वर से जुड़े सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज के बीच पैसों के लेन-देन का पता चला है। ईडी की टीम हॉस्पिटल के फाइनेंशियल रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। जी परमेश्वर रान्या राव गोल्ड तस्करी मामले में ईडी की जांच के घेरे में हैं।

केदारनाथ धाम के पैदल रूट पर अश्लीलता की सारी हदें पार, वायरल वीडियो में कपल की गंदी हरकत

वहीं गोल्ड स्मगलिंग केस में मुख्य आरोपी रान्या राव और सह आरोपी तरुण कोंडारू राजू को स्पेशल कोर्ट (आर्थिक अपराध) से जमानत मिल गई है। जस्टिस विश्वनाथ सी. गौदर ने अपने आदेश में दोनों को जमानत देते हुए दो शर्तें भी लगाई हैं। इसके मुताबिक, दोनों देश नहीं छोड़ सकते और दोबारा ऐसा अपराध नहीं कर सकते। इन शर्तो के उल्लंघन पर जमानत रद्द किए जाने की बात कही गई है।

See also  रांची में हाथी उत्पात, तीन महिला जख्मी, एक युवक को कुचला, हालत गंभीर

‘डॉक्टर डेथ’ की खौफनाक कहानी जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, 50 से ज्यादा हत्या; मगरमच्छों को खिलाता था लाशें

हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी रान्या राव को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनके खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज है। ऐसे में जब तक उसे इस मामले में जमानत नहीं मिल जाती, तब तक जेल से रिहा नहीं किया जाएगा। डीआरआई के अधिकारी अभी तक अदालत में उसके खिलाफ आरोप पत्र पेश नहीं कर पाए हैं, जो जमानत की वजह है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now