स्पेन यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन ने किया ‘म्यूजियम डी गावा’ का दौरा, झारखंड में नॉलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की संभावना पर दिया जोर

During his visit to Spain, Hemant Soren visited 'Museum de Gava', emphasized on the possibility of promoting knowledge tourism in Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी स्पेन यात्रा के दौरान कैटालोनिया सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित ‘म्यूजियम डी गावा’ का दौरा किया। यह संग्रहालय एक पुराने खनन स्थल और विशिष्ट भूगर्भीय संरचना को एक अनुभवात्मक वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में बदलने का बेहतरीन उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने इस मॉडल की सराहना करते हुए झारखंड, विशेष रूप से कोल्हान क्षेत्र, में मौजूद ऐसे ही स्थलों को वैज्ञानिक प्रदर्शनी स्थल और ज्ञान पर्यटन (Knowledge Tourism) केंद्रों के रूप में विकसित करने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के पहल से न केवल शैक्षणिक जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री की यह पहल झारखंड को शिक्षा और विज्ञान आधारित पर्यटन के नए नक्शे पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now