दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप के आरोपी तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 3, 2024

दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी सात युवकों में से पुलिस ने तीन को गिरफ्तारइ कर लिया है। इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गैंगरेप के चार आरोपी को पकड़ने में पुलिस अब भी नाकाम है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
वही इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी दुमका पहुंची और उन्होने घटनास्थल का जायजा लिया, साथ ही पीड़ित स्पेनिश महिला और उसके पति से भी मुलाकात की। उन्होने इस मामले मेंं पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की लीपापोती नहीं होने देंगे। वर्ल्ड टूर पर निकले विदेशी दंपत्ति के आने को लेकर न तो पुलिस के पास किसी तरह की कोई सूचना थी और न ही खूफिया विभाग को। पुलिस भी इन लोगों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हुई। कानून के रखवाले अपनी भूमिका समझ नहीं रहे है।

See also  झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार नवीन मिश्र का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now