- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में ड्रामा बार संचालक के भाई को किया अगवा, अपराधियों ने बेरहमी से पीटा, कैश लूटकर हुए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2026

रांची में ड्रामा बार संचालक के भाई को किया अगवा, अपराधियों ने बेरहमी से पीटा, कैश लूटकर हुए फरार

रांचीः लालपुर थाना क्षेत्र के न्यूक्लियस मॉल के बगल में स्थित ड्रामा बार संचालक गौरव सिंह के भाई सौरभ सिंह को अपराधियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और उसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की। 51 हजार रुपया कैश लूटने के बाद अपराधियों ने डंगराटोली चौक के पास सौरभ को फेंक दिया। सौरभ ने इस मामले में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और हिन्दपीढ़ी के शाहिल उर्फ शोहेल को मुख्य आरोपी बनाया है।
धुन्की बार के पास से किया गया अपहरण
जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3:30 बजे सौरभ सिंह अपने भाई के ड्रामा बार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान धुन्की बार के समीप एक चारपहिया वाहन ने उनका रास्ता रोक लिया।आरोप है कि शाहिल उर्फ शोहेल अपने 10-12 साथियों के साथ वाहन से उतरा और सौरभ को जबरन गाड़ी में बैठाने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने चलती गाड़ी में ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें अगवा कर हिन्दपीढ़ी ले गए।
हिन्दपीढ़ी में रॉड, हॉकी और चेन से किया हमला
पीड़ित के अनुसार, हिन्दपीढ़ी पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद कमरान, लक्की, सेकी, पारस और 20-25 अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।आरोपियों ने लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक और लोहे की चेन से सौरभ की बेरहमी से पिटाई की। हमले में उनके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, मारपीट इतनी बर्बर थी कि सौरभ खून से लथपथ हो गए।
51,700 रुपये लूटने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने सौरभ की जेब में रखे 51,700 रुपये भी छीन लिए। बताया गया कि यह राशि बार के कलेक्शन की थी।घटना के बाद आरोपियों ने घायल सौरभ को वाहन में बैठाया और डंगराटोली चौक के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस को सूचना देने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित का आरोप है कि जाते समय अपराधियों ने धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो अगली बार जान से मार दिया जाएगा।गंभीर रूप से घायल अवस्था में सौरभ किसी तरह लालपुर थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, छापेमारी जारी
लालपुर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर शाहिल उर्फ शोहेल, कमरान, लक्की, सेकी और पारस समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, लूटपाट, जानलेवा हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबरों के आधार पर कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन की जांच कर रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।
जल्द गिरफ्तारी का दावा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम काम कर रही है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

See also  रांची में शादी समारोह के दौरान 30 लाख के गहने और कैश की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now