डबल सुपर ओवर में भारत की जीत, 11 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम सिर्फ एक रन पर हो गई ढ़ेर

बेंगलुरू : भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरू में खेले गए बेहद ही रोमांचक मैच में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेट गवांकर अफगानिस्तान को 213 रनों की चुनौती दी। अफगानिस्तान ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर के पहले दोनों ओर से 16-16 रन बनाने के बाद मैच टाई हुआ। दूसरे सुपर ओवर में भारत ने अफगानिस्तान को 12 रनों का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान ने 12 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम दो विकेट के नुकसान पर केवल एक रन ही बना सकी।टी-20 इतिहास के पहले डबल सुपर ओवर में भारत ने जीत का इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान को भारत ने सीरिज 3-0 से हराकर दिया। कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने भी इतिहास रचा। महेंद्र सिंह धौनी के 42 मैचों में जीत की बराबरी रोहित ने इस मैच में की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now