- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धौनी के एक्स बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर गिरफ्तार, 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में हुए अरेस्ट

MS Dhoni and Mihir Diwakar

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बिजनेस पार्टनर रहे और पुराने दोस्त मिहिर दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है। दिवाकर के खिलाफ धौनी ने ही 15 करोड़ रूपया धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
महिरि दिवाकर पर आरोप है कि उन्होने एक क्रिकेट अकादमी शुरू की थी जिसमें धौनी के नाम का गलत इस्तेमाल किया था। उसने कथित तौर पर एमएस धौनी क्रिकेट अकादमी और एमएस धौनी स्पोर्टस अकादमी जैस अकादमियों के लिए फ्रेंचाइजी फीस भी ली थी। कुल मिलाकर उसने कथित तौर पर 15 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी की थी। दिवाकर को नोएडा से गिरफ्तार कर जयपुर ले जाया गया है।
धौनी ने यह शिकायत अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रांची जिला अदालत में की थी। मिहिर दिवाकर और सौम्य दास इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। दिवाकर को जयपुर पुलिस ने जयपुर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए धोनी के नाम का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में हिरासत में लिया है। बता दें कि एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2021 को आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ अपना संबंध खत्म कर लिया था। मिहिर के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं 406, 420, 467, 468, 471 औऱ 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था ।ये शिकायत अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के खिलाफ रांची की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दर्ज कराई गई थी ।

See also  बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस दूध के टैंकर से टकराई, 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल, राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त जताया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now