रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची नॉर्थ का आधिकारिक जिला गवर्नर (DG) दौरा 19 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी जिला गवर्नर अन्नू नारंग और पूर्व जिला गवर्नर (PDG) संदीप नारंग ने क्लब का दौरा किया और क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ रांची नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. मिलिंद बोर्डे ने जिला गवर्नर के समक्ष क्लब की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी, सामाजिक और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।


क्लब के सेवा कार्यों और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद जिला गवर्नर अन्नू नारंग ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने की बात कही।
इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष हेज़ल डेविस, सचिव निहार दास सहित राहुल, जयदीप चड्ढा, देविंदर पाल सिंह, अभिजीत घोष, डॉ. विनोद सिन्हा, तुषार, जुनैफ, समीर चंद्र, जे. पी. श्रीवास्तव, सुप्रिया डेविस, हर्षा डेविस और पूनम लाल समेत कई वरिष्ठ सदस्य एवं रोटेरियन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और समाजहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। जिला गवर्नर के दौरे को क्लब के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना गया, जिसमें सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ सदस्यों का उत्साहवर्धन भी हुआ।







