देवेंद्रनाथ महतो रांची सदर अस्पताल के HDU में शिफ्ट, अभिजीत दिपके ने वीडियो कॉल पर की बात, स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 11, 2026

देवेंद्रनाथ महतो रांची सदर अस्पताल के HDU में शिफ्ट, अभिजीत दिपके ने वीडियो कॉल पर की बात, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी पहुंचे अस्पताल

रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित तौर पर अनियमितता को लेकर सोमवार को छात्रों के विधानसभा घेराव में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो भी शामिल हुए। सोमवार देर शाम तबीयत बिगड़ने के बाद रांची सदर अस्पताल के हाई डिपेंडेंसी यूनिट(HDU) में शिफ्ट किया गया। सोमवार देर रात उनके स्वास्थ का हाल जानने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और जेएलकेएम अध्यक्ष, डुमरी विधायक जयराम महतो भी अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य का हाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से देवेंद्रनाथ महतो के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
WhatsApp Image 2026 08 11 at 12.53.30 AMWhatsApp Image 2026 08 11 at 12.05.36 AM
सोमवार देर रात को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने देवेंद्रनाथ महतो से वीडियो कॉल पर बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार और देखरेख में रखे गए प्रमुख घायलों में निम्नलिखित अभ्यर्थी शामिल हैं।


देवेंद्र नाथ महतो (छात्र नेता - स्थिति की गंभीरता को देखते हुए HDU में शिफ्ट) मोहम्मद आमिर (रांची) रविंद्र मंडल (गोविंदपुर, धनबाद) कृष्णा (हजारीबाग) आरती पांडेय (दुमका)
अस्पताल परिसर में समर्थकों और नेताओं का जमावड़ा
लाठीचार्ज और घायलों के अस्पताल पहुंचने की खबर फैलते ही सदर अस्पताल परिसर में अभ्यर्थियों के समर्थकों, आम लोगों और कई राजनीतिक-सामाजिक नेताओं का जमावड़ा लग गया। अस्पताल में बढ़ती भीड़ और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन लगातार अस्पताल परिसर और आसपास के माहौल पर निगरानी बनाए हुए है।

See also  झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- पहले चरण में कुल 805 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का वक्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now