Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 4 जी मोबाइल देने की उठी मांग

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 4 जी मोबाइल देने की उठी मांग

Prashant Singh
March 8, 2022 11:30 PM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
vidhansabha
SHARE

निजी स्कूलों के ट्यूशन शुल्क पर अंकुश की मांग
रांची। विधानसभा में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के भूषण बाड़ा ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कोरोना काल में राज्य के तमाम स्कूलों के बंद रहने का मामला उठाया। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने इस प्रश्न के उत्तर में बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के आलोक में स्कूलों को बंद किया गया था। परंतु बच्चों को इस कठिन काल में शिक्षा से जोड़े रखने के लिए डिजिटल माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी गयी। उन्होंने बताया कि डिजिटल के अलावा अन्य विभिन्न माध्यमों रेडियो, दूरदर्शन और मुहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा गया।
शिक्षामंत्री ने स्वीकार किया कि ऑनलाइन क्लास के दौरान गरीब अभिभावकों को परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के विकल्प रूप में उपलब्ध था। इसलिए बच्चों के शिक्षा के लिए मोबाइल टैब, कंप्यूटर आवश्यक घटक बन गये। इस दौरान राज्य के सरकारी स्कूलों के 13 लाख 2 हजार से अधिक बच्चों ने मोबाइल वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से शिक्षा ग्रहण की। इसके अलावा राज्य स्तर से रेडियो और दूरदर्शन के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने का काम भी किया गया, जिसमें लगभग 10 लाख बच्चों ने जुड़कर शिक्षा ग्रहण की। निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों द्वारा मोबाइल वाट्सअप ग्रुप द्वारा शिक्षा ग्रहण की गयी। जगरनाथ महतो ने बताया कि फिलहाल बच्चों को ऑनलाइन क्लास के लिए 4 जी मोबाइल देने की कोई योजना नहीं हैं और कोविड-19 का असर कम होने के बाद अब स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई प्रारंभ है।
निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ट्यूशन शुल्क के संबंध में राहत देने के संबंध में जगरनाथ महतो ने बताया कि सरकार इस दिशा में आवश्यक पहल करेगी और निजी स्कूलों के प्रबंधन से बात करेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि बहुत जल्द गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति नियमावली तैयार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। यह भी कहा कि पिछली सरकार ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नई नियुक्ति पर 31 मार्च 2019 में रोक लगा दी थी। जिसे वर्तमान सरकार ने हटा दिया है। विधायक बंधु तिर्की ने आज अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार से यह सवाल किया कि 31 मार्च 2019 को नई नियुक्ति में रोक लगाने के कारण 219 नई नियुक्ति भी प्रभावित हुई थी। उन्होंने सरकार से 40 दिनों के भीतर नियुक्ति नियमावली बनाने का आग्रह किया। इससे पहले सभा की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सदन की सभी महिला विधायक, विधानसभा में कार्यरत सभी महिला कर्मियों, पत्रकार दीर्घा में उपस्थित महिला पत्रकार सहित विश्व की सभी महिलाओं को शुभकामनाए दी।

See also  दिनदहाड़े सड़क से दो बहनों को उठाया, रेप ना कर सके तो दांत से काटा; शिकायत करने पर मां को पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article amba08 कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा
Next Article badal08 बालू वाहनों को जब्त नहीं करेगी पुलिस, घाटों की निविदा प्रक्रिया 15 दिनों में होगी शुरू-बादल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

3 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

3 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

4 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

4 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?