स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने यूपी से पकड़ा, 17 लड़कियों के यौन शोषण का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2025

swami_chaitanyanand_arrested

डेस्कः दिल्ली पुलिस ने 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया है। छात्राओं के आरोप के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा था। चैतन्यानंद पर लड़कियों के साथ यौन शोषण के अलावा भी कई आरोप हैं।

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेट के स्वामी चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए आरोपी से पुलिस का पूछताछ करना जरूरी है।

See also  दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा बुर्का पहना युवक, रांची पुलिस ने भेजा जेल

IND vs PAK एशिया कप फाइनल से पहले एक और बवाल, हैंडशेक के बाद अब फोटोशूट पर विवाद

क्या-क्या हैं आरोप

श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बताया था कि चैतन्यानंद रात को जबरदस्ती उन्हें अपने बेडरूम में बुलाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में भी सीसीटीवी लगाने का आरोप सामने आया है।

पुलिस ने यौन शोषण के अलावा स्वामी चैतन्यानंद पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है। आरोप लगने का बाद से दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद को ढूंढ रही थी। रविवार को पुलिस ने आगरा से आरोपी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।

एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 31 लोगों की मौत, 58 अस्पताल में भर्ती

विदेश घुमाने का भी देता था लालच

आज से 9 साल पहले भी एक महिला ने स्वामी चैतन्यानंद पर गंभीर आरोप लगाया था। 9 साल पहले आई छात्रा ने आरोप लगाया था कि चैतन्यानंद उसे गंदी नजरों से देखता था और उसे बड़े-बड़े होटलों में साथ चलने के लिए कहता था। इसके अलावा कई लड़कियों ने आरोप लगाया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें विदेश भी साथ ले जाने का लालच देता था। उनसे कहता था कि उनकी बात मानें तो उन्हें विदेश में पढ़ने के लिए पैसे देगा।

See also  इंस्टाग्राम पर सुफियान बना लड़की, महिला को फंसाकर होटल बुलाया, रेप कर बनाई अश्लील वीडियो, 1.5 लाख ठगे

JMM ने की 17 जिलों में केंद्रीय समिति सदस्यों की नियुक्ति, ताला मरांडी, नीरू शांति भगत , केदार हाजरा, गणेश महली को मिली जगह

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now