दिल्ली में विधानसभा चुनाव का एलान, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का एलान, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीख का एलान किया।अभी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 62 और बीजेपी के 8 विधायक है।

c496be8a 98c9 477d b2e9 bd58bf74e0ee

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा एलान, देखें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव?
दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों पर चुनाव 5 फरवरी को होगी और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। इससे पहले चुनाव आयोग ने ईवीएम हैक करने के सवाल पर कहा कि ईवीएम हैक नहीं हो सकता। ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप निराधार।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार EVM पर आरोप लगाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि कोर्ट ने कहा- EVM कभी हैक नहीं हो सकती। EVM में छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं। EVM में वायरस या बग नहीं आ सकता. EVM फूलप्रूफ डिवाइस है।

इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है।

Ggro7gtboAAmJsc

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा: “भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूँ। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सुशासन को सुनिश्चित करने में इसकी अग्रणी भूमिका है। मैं यहां की जनता से ‘विकसित दिल्ली’ बनाने और लोगों की उन्नति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील करता हूँ। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा अंत्योदय के संकल्प के साथ दिल्ली के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “5 फरवरी को वोट डालने जरूर जाएं। 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे उसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। AAP की सरकार फिर से बनेगी।”

दिल्ली चुनाव पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “5 फरवरी दिल्ली में बदलाव की तारीख है…जिन लोगों ने दिल्ली को लूटने का काम किया है उस ‘आप-दा’ को दिल्ली से भगाने का काम होगा…8 फरवरी को भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “दिल्ली के लोग लंबे समय से इस तारीख का इंतजार कर रहे थे। हमें भरोसा है कि दिल्ली के लोग फिर से AAP की सरकार बनाएंगे। AAP ने चुनाव की सभी तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी। अब चुनाव की घोषणा के बाद इसे अगले चरण में लेकर जाएंगे। पार्टी के 70 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा पर नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “हम तैयार हैं। हमने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। हमारा घोषणापत्र भी जारी किया गया। हम जानते थे कि हमारे पास विधायक नहीं हैं, हमारे पास सांसद नहीं हैं, हमारे पास पार्षद नहीं हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके संगठन को फिर से पिरोकर राजनीति करनी पड़ेगी। वो खाका नीचे तैयार हो गया है, अब जब हम घर-घर जा रहे हैं, बैठकों में जा रहे हैं, लोगों का उत्साह कांग्रेस की तरफ आ रहा है…”

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा पर कहा, “मैं दिल्ली वासियों को लोकतंत्र के इतने बड़े पर्व की हार्दिक बधाई देता हूं… चुनाव आयोग ने बहुत अच्छे से सारी तैयारियां की है। मैं सभी दिल्लीवासियों को कहना चाहता हूं कि बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लें। हमारे बीच एक ऐसी सरकार बननी चाहिए जो किसी से झगड़ा न करे केवल विकास के काम करे और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को दिल्ली में लेकर आए…”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now