दयानिधि मारन के बयान पर तेजस्वी हो गए गर्म, कहा-इस बयान की हम निंदा करते है, करूणानिधि की पार्टी के नेता को ऐसे बयान से बचना चाहिए

पटना : डीएमके पार्टी के नेता दयानिधि मारन के बयान पर बिहार में खूब सियासी बयानबाजी हो रही है। बीजेपी नेता इंडिया एलायंस की पार्टी के नेता के बयान को लेकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को घेरा है और उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया है। अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया मीडिया में दी है।
पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दयानिधि मारन के इस बयान की हम निंदा करते है उनको इस तरह के बयान से बचना चाहिए। बिहार और यूपी के लोगों की डिमांड हर जगह है, उनके बिना किसी का काम नहीं चल सकता , इस बात को समझना चाहिए। उन्होने आगे कहा कि करूणानिधि जी की पार्टी सामाजिक न्याय की पार्टी रही है अगर उनकी पार्टी का कोई नेता बिहार और यूपी के लोगों पर इस तरह का बयान देता है तो वो निंदनीय है, इस तरह के बयान से हमलोग सहमत नहीं है। बिहार और यूपी के मजदूरों की मांग पूरे देश में है अगर बिहार के मजदूर बाहर नहीं जाए तो उनका काम ठप हो जाएगा।
दयानिधि के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उन्होने बिहार-यूपी के लोग यहां नाला साफ करते है बोलने की जगह ये बोला होता कि किसी एक जाति के लोग ही नाला साफ करते है तो और बात होती। चाहे किसी भी दल का नेता हो उसे इस तरह के बयान से बचना चाहिए। पूरा देश एक है और एक दूसरे के राज्य के लोगों का सम्मान करना चाहिए।
डीएमके नेता दयानिधि मारन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि यूपी और बिहार के लोग तमिलनाडू में आकर शौचालय साफ करते है। हिंदी बोलने वाले लोग यहां आकर यही काम करते है। दयानिधि के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है, इससे पहले उदयनिधि ने सनातन को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था जिसपर देश भर में खूब बवाल मचा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now