- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

दशहरा कार्यक्रम के दौरान बाल बाल बचे सांसद पप्पू यादव, रावण दहन के दौरान रॉकेट हुआ बैकफायर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2024

दशहरा कार्यक्रम के दौरान बाल बाल बचे सांसद पप्पू यादव, रावण दहन के दौरान रॉकेट हुआ बैकफायर

पूर्णिया: रावण दहन कार्यक्रम के दौरान निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव हादसे के शिकार होने से बाल बाल बच गए। राकेट के बैकफॉयर हो जाने की वजह से दहन के दौरान रॉकेट उनकी ओर अचानक से आ गया।

नीतीश कुमार को ये क्या हो गया है, रावण दहन कार्यक्रम में किया बच्चों सी हरकत! चलने से पहले ही तीर हो गया फुस्स
दरअसल, मारंग में दशहरा के मौके पर हो रहे रावण दहन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां बने 55 फूट के रावण को जलाने के लिए जैसे ही पप्पू यादव ने फूलझड़ी के माध्यम से आग लगाई। रावण और कुंभकरण के पुतले में लगा रॉकेट बैक फायर कर गया। अचानक रॉकेट के सामने आ जाने से पप्पू यादव हतप्रभ रहा गए। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने सांसद को वहां से हटाया और अनहोनी होने से बच गया। मीडिया रिपोट्स के अनुसार पप्पू यादव के दाहिनी आंख में बारूद चला गया।

See also  पप्पू यादव का दावाः पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण में मिलावट मैटेरियल का इस्तेमाल

 

तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत; पूजा पंडाल में फायरिंग
रावण दहन कार्यक्रम के बाद पप्पू यादव ने कहा कि आज राम हैं कहां। राम और कृष्ण समाप्त हो चुके हैं। 90 फीसदी लोग रावण हैं। इसलिए जरुरत है अपने अंदर के रावण को दहन करने की, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now