बिहार के आरा में अपराधियों का तांडव, बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, पिता का सिर फोड़ा

बिहार के आरा में अपराधियों का तांडव, बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, पिता का सिर फोड़ा

भोजपुरः जिले के बहोरनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक पिता-पुत्र पर हमला किया जिसमें पुत्र को गोली लगी और पिता का सिर फोड़ दिया गया। घायलों को आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।

पटना में वोटर अधिकार यात्रा में बोले राहुल गांधी, एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम की बारी, जनता को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे मोदी
हमले में घायल दामोदरपुर गांव निवासी पिता-पुत्र सुनील कुमार राय और सुजीत कुमार राय को इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें सुजीत राय को गोली लगी है।पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से दो संदिग्धों को पकड़ पूछताछ कर रही है। इस घटना को पूर्व रंजिश और शोध प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

कमरे में प्रेमी के साथ मस्ती कर रही थी महिला सिपाही, कांस्टेबल पति ने रंगे हाथ पकड़ा, खूब हुआ ड्रामा, देखिये VIDEO
हमले में गोली से घायल सुजीत राय पूर्व में सीएसपी संचालक धर्मेंद्र राय की हत्या में लाइन की भूमिका को लेकर गिरफ्तार हुआ था।। बाद में जमानत पर छूटकर बाहर आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

See also  दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, तकनीकी कारणों से किया गया डायवपर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now