धनबाद में व्यवसायी रितेश अग्रवाल के घर अपराधियों ने बम फेंके, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद में व्यवसायी रितेश अग्रवाल के घर अपराधियों ने बम फेंके, पुलिस जांच में जुटी

धनबादः सरायढेला स्थित स्टील गेट के पास गुरु कृपा के सामने रहने वाले व्यवसायी रितेश अग्रवाल के घर पर बम फेंका गया। घटना होंडा शोरूम और कचर रेसिंग सेंटर के उसी कैंपस की बताई जा रही है, जहां रितेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं रितेश अग्रवाल के पिता का नाम सुरेंद्र अग्रवाल बताया गया है।
रात में फेंके गए दो बम, सुबह मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, रात में फेंके गए दोनों बम फटे नहीं, लेकिन सुबह लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस को दी गई सूचना
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस द्वारा बम निरोधक टीम को भी सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम किस उद्देश्य से फेंके गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। सरायढेला थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
व्यवसायी ने क्या कहा?
व्यवसायी रितेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें किसी प्रकार की धमकी भरा कॉल आया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना क्यों हुई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

See also  धनबाद के कतरास में 20 घर जमींदोज, चार रेस्क्यू, कई के फंसे होने की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now