रांची/बुंडू: एनजीटी ने बालू के उठाव पर रोक लगाया हुआ है फिर भी नदी घाटों पर जेसीबी की आवाज सुनाई दे रही है। बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में कथित अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) को पत्र भेजकर नदियों से हो रहे कथित अवैध बालू उठाव की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

रांचीः बुंडू की नदियों में रात के अंधेरे में बालू उठाव
NGT की रोक के बाद भी ‘रेत का खेल’
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल@ranchipolice pic.twitter.com/Mfix9OH127
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 2, 2026
शिकायत के अनुसार, बादला, तुंजू, सुटीलोंग, बुड़ाईडीह, पांगुरा, करम्बू और कांची नदी के विभिन्न घाटों पर एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद कथित तौर पर बालू का धड़ल्ले से उठाव हो रहा है। आरोप है कि दिन ढलते ही घाटों पर जेसीबी और ट्रैक्टर सक्रिय हो जाते हैं और रात के अंधेरे में बालू हाइवा में लोड कर रांची-जमशेदपुर मार्ग पर भेजा जाता है।

बालू सिंडिकेट पर संरक्षण का आरोप
आवेदन में स्थानीय स्तर पर बालू सिंडिकेट को कथित संरक्षण मिलने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार के कथित संरक्षण में बालू कारोबार फलने-फूलने का आरोप पत्र में लगाया गया है। साथ ही आनंद साहू उर्फ विक्की का नाम लेते हुए वाहनों से कथित अवैध वसूली और रकम पहुंचाए जाने का आरोप लगाया गया है।






अभिनेत्री स्वरा भास्कर की ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर टिप्पणी को लेकर विवाद, BJP नेता ने पटना में दर्ज कराई शिकायत