कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु के अस्पताल में कराया गया भर्ती

डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ गई है। बुखार आने के बाद खरगे को बेंगलुरु के रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमैया अस्पताल में डॉक्टरों की टीम कांग्रेस अध्यक्ष के सेहत की निगरानी कर रही है।

अविनाश कुमार के मुख्य सचिव बनने से बिहार के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, बड़े भाई अमिताभ ठाकुर रहें है UP के कड़क IPS अधिकारी
सूत्रों के अनुसार, लगातार बुखार की शिकायत के बाद खड़गे को मंगलवार देर रात बेंगलुरु के प्रसिद्ध एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल टीमों ने तुरंत उनके कई टेस्ट किए।डॉक्टरों ने कहा है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन खड़गे की हालत स्थिर होने तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। बुखार के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और अस्पताल प्रशासन से जल्द ही और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

रेलवे टिकट बुकिंग से UPI पेमेंट में हुआ बदलाव, आज से ही लागू हो गए नए 8 नियम
खड़गे के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के संदेश आ रहे हैं।

See also  अहमदाबाद टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म, भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now