कांग्रेस के नाराज विधायकों को मनाने पहुंचे मंत्री बसंत सोरेन, सीएम चंपाई समाधान के लिए गए दिल्ली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2024

रांची : झारखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज कांग्रेस विधायकों को मनाने के लिए मंत्री बसंत सोरेन रासो होटल पहुंचे है। होटल पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है विधायकों की वो बस अपने गठबंधन के विधायकों से मिलने आये है। वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली चले गए है जहां वो कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर कांग्रेस के नाराज विधायकों के मामले को रखेंगे। शुक्रवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से विधायकों की नाराजगी बढ़ गई है।
कांग्रेस 12 विधायकों की नाराजगी ने चंपाई सोरेन सरकार के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी है। कांग्रेस के 12 विधायकों का गुट होटल रासो में बैठक मौजूद है। ये सभी विधायक कांग्रेस कोटे से मंत्री बने आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख की जगह इन 12 विधायकों में से मंत्री बनाने की मांग कर रहा है। कांग्रेस के इन 12 विधायकों ने शपथग्रहण से पहले भी सर्किट हाउस में मीटिंग की थी, जिसके बाद इन विधायकों के दवाब में बैद्यनाथ राम का अंतिम समय में मंत्री बनने से नाम कट गया। इसके बाद शुक्रवार रात को भी इन विधायकों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर मंत्री बने चार विधायकों को हटाने की मांग की। माना जा रहा है कि कांग्रेस के नाराज विधायक रांची से बाहर बेंगलुरू या जयपुर जा सकते है।

See also  झारखंड में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!, धनबाद से पूर्णिमा नीरज का भाव बढ़ा!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now