आज से फिर बढ़ेगी ठंड, 14 से कोहरा, 15 से शीतलहर,उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव

झारखंड में ठंड की हुई वापसी, 15 डिग्री के नीचे आया पारा, अगले 48 घंटे में होगी भारी गिरावट

रांचीः राजधानी रांची में एक बार फिर से बुधवार को सर्दी की वापसी होगी। 10 दिसंबर से अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान इसमें 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि मंगलवार को रांची के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। इससे न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन शाम में कनकनी बढ़ गई।झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में एनजीओ प्रभारी रहे गणेश सिंह निलंबित, जानिये क्यों हुई कार्रवाई
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध का असर तो बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम 22.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन और तेज हो गई है।

BPSC पेपर लीक कांड में संजय प्रभात गिरफ्तार, बिहार-झारखंड ही नहीं तेलंगाना तक जुड़ा हैं कनेक्शन
राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी कनकनी बढ़ने लगी है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है और लगातार गिर रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। बताया गया कि राज्य में ठंड में उतार चढ़ाव का दौर अगले एक सप्ताह तक चलता रहेगा।उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में 11 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बता दें कि रविवार को कांके का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, मैक्लुस्कीगंज का अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now